समाजसेवी प्रसिद्ध डा. सत्य पाल कौशिक के निधन पर षडदर्शन साधुसमाज ने किया शोक व्यक्त

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

कुरुक्षेत्र,5 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी डा. सत्य पाल कौशिक उमरी वाले के अकस्मात निधन पर श्री जयराम आश्रम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, श्रीमहंत रुद्रपुरी महाराज, श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, नरकातारी भीष्म कुण्ड तीर्थ मन्दिर के महंत महामंडलेश्वर जयनारायण दास, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक पण्डित श्री प्रकाश मिश्रा,प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीराम शर्मा, हासला के अध्यक्ष डा. तरसेम कौशिक, सतबीर कौशिक एवं कौशिक परिवार इत्यादि गणमान्यजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
डा. सत्य पाल कौशिक के पुत्र राकेश कौशिक ने बताया कि पूज्य पिता डा. सत्य पाल कौशिक जी 1 मार्च 2025 दिन शनिवार को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके प्रभु चरणों में विलीन हो गए है। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का भोग एवं रस्म पगड़ी 11 मार्च दिन मंगलवार को श्री महेश्वर हनुमान मन्दिर सैक्टर 13 कुरुक्षेत्र में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी और ब्रह्म भोज दोपहर 12 बजे होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटना अहियाई में श्रद्धांजलि का किया गया आयोजन

Thu Mar 6 , 2025
पटना अहियाई में श्रद्धांजलि का किया गया आयोजन । दीपक शर्मा ग्राम पटना विधान सभा मेहनगर की माता के तेरही में उपस्थित हो श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता श्री ओमकार नाथ शर्मा वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष मेहनगर व महाचौधरी, संचालन गोपाल शर्मा जौनपुर, मुख्य अतिथि भारतीय नाई सविता […]

You May Like

advertisement