सिपाही की पत्नी ने पति पर बच्चा छिनने व मारपीट का लगाया गम्भीर आरोप एसपी से लगाई गुहार

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनहरा, चॉदपट्टी गांव निवासी सरोज यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति सिपाही कृष्ण चन्द गुप्ता पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और 10 माह के बच्चे को जबरन छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया वर्ष की 2023 में वह आजमगढ़ स्थित मॉ प्रभावती देवी महिला महाविद्यालय में परीक्षा देने जाती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मुबारकपुर थाने में तैनात सिपाही कृष्ण चन्द गुप्ता, निवासी गेंहमौनी, पोस्ट-सिल्लो, थाना-लालगंज, जनपद-बस्ती से हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि शादी का प्रस्ताव रखने पर 16 नवम्बर 2023 को नोटेरियल कोर्ट मैरिज की गई। इसके बाद 26 मई 2024 को मुबारकपुर स्थित ताज पैलेस में हिंदू रीति-रिवाज से विधिवत विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद वह ससुराल जनपद बस्ती गईं, जहां सास, ससुर, जेठ और जेठानी द्वारा जाति को लेकर ताने दिए गए और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का कहना है कि पति उसे मुबारकपुर में किराए के मकान में लेकर रहने लगे। इसी दौरान वह गर्भवती हुईं। आरोप है कि पति ने गर्भपात का दबाव बनाया, मना करने पर मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी। महिला का दावा है कि पूर्व में थाने में शिकायत देने पर समझौता कराया गया, लेकिन कोई लिखित कार्रवाई नहीं हुई। बच्चे के जन्म के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। सास द्वारा बच्चे को पति का न बताते हुए विवाद खड़ा किया गया, जिसके बाद कथित रूप से पति ने मारपीट कर 10 माह के बच्चे को अपने पास रख लिया और महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बच्चे को तत्काल दिलाया जाए तथा पति व ससुराल पक्ष के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता के अनुसार पुलिस द्वारा उसे कोर्ट में जाने की सलाह दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट - खेल और अनुशासन का प्रेरणादायक आयोजन

Fri Feb 27 , 2026
26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट – खेल और अनुशासन का प्रेरणादायक आयोजन आजमगढ़ – संत निरंकारी मिशन सत्संग भवन हरबंशपुर आजमगढ़ जोन 61 से मीडिया सहायक डॉ. वीरेंद्र कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मागदर्शन में आध्यात्मिक चेतना, […]

You May Like

advertisement