उत्तराखंड मे जल्द होगी कांस्टेबलों की भर्ती,

सागर मलिक

देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस में 1500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को अब रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा।

पुलिस विभाग में कुछ समय पहले सहायक सब इंस्पेक्टर के नए पद सृजित हुए हैं। इन पदों के सापेक्ष शासन ने 1700 हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति करते हुए इन्हें एएसआई बनाया। हेड कांस्टेबल की पदोन्नति से रिक्त पदों पर कांस्टेबल पदोन्नत किए गए।

अब विभाग में कांस्टेबल के लगभग 1550 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में घोषणा की थी। इस क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पदों को भरने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए इसका अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं।

इस समय प्रदेश में थाने व चौकियों में कांस्टेबल की खासी कमी महसूस की जा रही है। इससे रात्रि गश्त में भी दिक्कत हो रही है। वहीं प्रदेश में इस समय वर्षाकाल के कारण जगह-जगह पुलिस को राहत व बचाव कार्यों में भी जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन अब इन पदों को भरने की कवायद में जुट गया है।

अभी यह विषय भर्ती में आरक्षण और इसकी प्रक्रिया को लेकर लंबित चल रहा है। इसके बाद विभाग जल्द ही प्रस्ताव आयोग को भेज देगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अब जल्द ही प्रदेश के युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सैनिक परिवार ने दी धरने की चेतावनी, एक पूर्व सैनिक परिवार ने धामी सरकार के अधिकारियों पर भू माफियाओं से साठगांठ का आरोप लगाया,

Thu Jul 27 , 2023
स्लग–सैनिक परिवार ने दी धरने की चेतावनी। रिर्पोटर-जफर अंसारी स्थान- हल्द्वानी एंकर–हल्द्वानी कल एक और जहां पूरा देश कारगिल दिवस मना रहा था वहीं दूसरी और हल्द्वानी के एक पूर्व सैनिक परिवार ने सूबे की धामी सरकार के अधिकारियों पर भू माफियाओं से साठंगांठ का आरोप लगाते हुए आगामी एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement