जयराम महिला बी.एड. कालेज में संविधान दिवस मनाया गया

जयराम महिला बी.एड. कालेज में संविधान दिवस मनाया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

छात्राओं ने संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।

कुरुक्षेत्र, 26 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ़ एजुकेशन लोहार माजरा में संविधान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। देश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवम्बर 2015 को सूचित किया था कि भारत सरकार ने नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने छात्राओं को बताया कि देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि इस उत्सव को पूरे जोश के साथ मनाएं। इस मौके पर सभी प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने संविधान ने दिए गए मौलिक कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया। संविधान के सिद्धांतों का पालन करना सभी का दायित्व है। प्राचार्या डा. श्योकंद ने कहा कि आज के दिन इस प्रण को लेकर हम संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। छात्राओं ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार सांझा किए। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापिकाएँ  मौजूद रही।
जयराम महिला बी.एड. कालेज में संविधान दिवस कार्यक्रम में प्राध्यापिकाएँ एवं छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एनएसयूआई करेगी माटी से स्वागत

Sat Nov 26 , 2022
ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीभारत जोड़ो यात्रा को को लेकर एनएसयूआई करेगी माटी से स्वागत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शरू की गई भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी द्वारा भारत को महंगाई और देश की एकता के लिए निकाली जारही रही कन्या कुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा को राजस्थान पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement