हमारे अधिकारों की रक्षा करता है संविधान : प्रोफेसर ज्योति राणा

हमारे अधिकारों की रक्षा करता है संविधान : प्रोफेसर ज्योति राणा।

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। सभी ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा ने कहा कि हमारा संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। संविधान से ही सभी नागरिकों के अधिकार संरक्षित है। यह अधिकार हमें कर्तव्यबोध भी करवाते हैं। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखनी चाहिए। इस अवसर पर अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़, डीन प्रोफ़ेसर कुलवंत सिंह, संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. ललित शर्मा, सहायक कुलसचिव सोमवीर श्योराण, डॉ. संजय राठौर, डॉ. रविंद्र सिंह, एसडीओ नरेश संधू, धीरज कंबोज, वेब एडमिनिस्ट्रेटर प्रवीण आर्य, अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और विधि सहायक लख्मी चंद सहित काफ़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और उसे अपने आचरण में लाने का संकल्प लिया।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाती कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, राज्य आंदोलन से निकले हैं ललित जोशी

Fri Jan 17 , 2025
पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, राज्य आंदोलन से निकले हैं ललित जोशी रिपोर्ट- ज़फर अंसारी स्थान- हल्द्वानी हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में जनसभा की, इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि पहली बार कांग्रेस ने राज्य आंदोलन के संघर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement