गुणवत्ता पूर्ण मार्ग का निर्माण विभाग की प्राथमिकता, जैजैपुर से गोबराभाठा मार्ग निर्माण की पूर्णता तिथि जून – 2022 तक – परियोजना प्रबंधक,एडीबी प्रोजेक्ट

जांजगीर चांपा, 11 मार्च,2022/ जांजगीर चांपा जिले के जैजैपुर से गोबराभाठा (जैजैपुर-मालखरौदा- गोबराभाठा) तक निर्माणाधीन सड़क के संबंध में एक अखबार में” 36 माह में भी नहीं बना पाए 36 किलोमीटर सड़क” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में परियोजना प्रबंधक,एडीबी,लोक निर्माण विभाग बिलासपुर ने बताया कि उक्त सड़क की कार्य पूर्णता तिथि 20 जून, 2022 है, गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण विभाग की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि जांजगीर-जैजैपुर :- जैजैपुर से गोबराभाटा (जैजैपुर- मालखरौदा-गोबराभाटा) तक बनने वाली ए.डी.बी. की सड़क का कार्य प्रगति पर है। निर्माणाधीन इस सड़क की लम्बाई 30.115 कि.मी. है। इस कार्य हेतु 110.34 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अनुबंधित लागत 84.82 करोड़ रुपए है। सड़क निर्माण हेतु कार्यादेश 22. मार्च, 2020 को दिया गया है। इस सड़क को पूर्ण करने हेतु 20 माह की समयावधि निर्धारित है, जिसके अनुसार पूर्णता तिथि 21 नवंबर 2021 थी।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि पूर्व निर्मित मार्ग सिंगल लेन था, जिसमें चौड़ीकरण के लिये संरचनाओं का विस्थापन, विद्युत खंभे का प्रतिस्थापन तथा आवश्यक भू-अर्जन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के कारण तथा कोविड महामारी के दौरान कार्य की न्यूनतम व धीमी प्रगति के कारण विलंब हुआ है। अतः कार्य पूर्णता हेतु समय में वृध्दि सहित 20 जून, 2022 तक की समयावधि निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मार्ग पर 20.00 कि.मी. लम्बाई में मिट्टी का कार्य 16.00 कि.मी. डब्ल्यू. एम. एम. तथा 14.00 कि.मी. लम्बाई में डामरीकरण परत (डी.बी.एम.) का कार्य किया जा चुका है तथा पुल-पुलियों का कार्य लगभग पूर्णता पर है। कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा व गुणवत्ता की सतत जांच की जाती है। कार्य स्थल पर स्थापित प्रयोगशाला के अतिरिक्त थर्ड पार्टी जांच की जाती रही है। उन्होंने कहा कि मापदण्ड के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण मार्ग का निर्माण विभाग की प्राथमिकता है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संशोधित समाचार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले को दी -119 करोड़ 30 लाख रुपए के 27 महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात,

Fri Mar 11 , 2022
जांजगीर-चांपा, 11 मार्च, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जांजगीर-चांपा जिले को सड़क नवीनीकरण, सेतु निर्माण नई सड़क आदि 27 विभिन्न निर्माण कार्यों  के लिए 119 करोड़ 30 लाख रुपए की दी सौगात दी है। इन कार्यों से जिले में आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement