जनभागीदारी से नेशनल हाईवे से स्कूल तक पक्की सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ

कलेक्टर ने स्वयं जाकर अवलोकन किया निर्माण कार्य

महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा ग्राम बेलटुकरी जनचौपाल में ग्रामीणों की मांग पर जनभागीदारी मॉडल के तहत नेशनल हाईवे से बेलटुकरी स्कूल तक लगभग 3.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशन में आज इस पक्की सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जनता की जरूरतों और स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं उच्च कोटि का बनाया जाए। इस अवसर पर पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्य तीव्र गति से प्रारम्भ है और इसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।
ग्राम बेल्टुकरी में अब तक कच्चे मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के जरिए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी है। सड़क निर्माण के बाद बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना 2027 का पहला चरण

Thu Apr 16 , 2026
1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के दिए निर्देश जिले के 43 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा कुल 2285 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ भारत के महारजिस्ट्रार […]

You May Like

advertisement