14 मार्च को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचेगी “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा”

अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में होगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम।

थानेसर कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 7 मार्च : कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा देशभर में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का भव्य आगमन 14 मार्च को प्रातः 11 बजे धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में होगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक विशेष उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस यात्रा का नेतृत्व सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनन्त शर्मा कर रहे हैं। हरियाणा में यात्रा के आगमन पर कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला एवं अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद व समस्त कार्यकारणी द्वारा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीसीआई हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार भोला, अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद, सीसीआई प्रदेश संरक्षक मुकेश कुमार शर्मा एवं प्रदेश आईटी प्रमुख राकेश श्योकंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सीसीआई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के अधिकारी भी विशेष रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों, उत्पादों की गुणवत्ता, उपभोक्ता सुरक्षा तथा शिकायत निवारण से संबंधित विषयों पर विशेष संवाद एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश भर से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, शिक्षाविद, उद्योग जगत से जुड़े लोग तथा अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि आज के समय में उपभोक्ता देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए उनके अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा” का उद्देश्य देशभर में लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी देना है।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के हर वर्ग तक उपभोक्ता जागरूकता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोग धोखाधड़ी, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं से स्वयं को सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी प्राप्त करें और एक जागरूक एवं सशक्त उपभोक्ता समाज के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली का मीटर लगाने के नाम पर धन उगाही का आरोप

Sun Mar 8 , 2026
बिजली का मीटर लगाने के नाम पर धन उगाही का आरोप देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवा कला गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मीटर लगाने के नाम पर ग्रामवासियों से डेढ़ सौ से दो सौ रुपए लेने का मामला प्रकाश में आया है इस बात की जानकारी गांव के […]

You May Like

Breaking News

advertisement