लाफिन खुर्द एवं मचेवा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न

ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग प्रक्रिया की दी गई जानकारी 

महासमुंद 18 जनवरी 2026/ जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग एवं ई-फाइलिंग की सुविधा के संबंध में जागरूक करने हेतु 16 जनवरी को ग्राम लाफिन खुर्द एवं मचेवा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द के अध्यक्ष श्री गोपाल रंजन पाणिग्राही द्वारा पंचायत सभागृह में आयोजित शिविर में उपस्थित महिला एवं पुरुषों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से भी अवगत कराया। शिविर के दौरान ग्राम लाफिन खुर्द की सरपंच श्रीमती जानकी साहू तथा ग्राम मचेवा की सरपंच श्रीमती प्रमिला संजय ध्रुव ने उपभोक्ताओं को वर्तमान समय में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री गिरी श्रीवास्तव एवं श्रीमती टी. दुर्गा ज्योति राव द्वारा उपभोक्ता की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं आयोग के डी.एम.ए. युवराज साहू ने ई-फाइलिंग से संबंधित तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत न्यायालय तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लाफिन खुर्द से पंचायत सचिव श्रीमती माधुरी चौहान एवं ग्राम पंचायत मचेवा से पंचायत सचिव श्री बंसी पटेल, उपसरपंच जितेन्द्र कुमार साहू, कर्मचारी श्री सती मेनन एवं देव प्रसाद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारा कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Sun Jan 18 , 2026
कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 18 जनवरी : सीबीएसई की क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में ” मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना” विषय पर एक प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक कल्याण के प्रति जागरूक करना […]

You May Like

advertisement