बस्तर में अवैध रेत कारोबार पर सतत निगरानी जारी

साल भर में वसूला 26 लाख से अधिक का जुर्माना

जगदलपुर 15 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान की गई कार्यवाही के तहत कुल 32 प्रकरण दर्ज कर शासन के मद में 26,80,180 रुपये की भारी जुर्माना राशि जमा कराई गई है।

  सहायक खनिज अधिकारी ने शिकायतों के आधार पर बकावंड तहसील के अंतर्गत बनियागांव क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के समय मौके पर कोई मशीन या वाहन कार्यरत नहीं पाया गया, लेकिन प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी चैकसी बढ़ा दी है। पूर्व में भी इसी क्षेत्र में ओडिशा सीमा के पास अवैध उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन पोकलेन मशीन को जब्त किया गया था, जिसमें संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,36,400 रुपये का अर्थदंड वसूला गया था।
खनिज अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार पिछले एक साल में अवैध परिवहन के 22 मामलों में आठ लाख से अधिक, अवैध भंडारण के 4 मामलों में लगभग बारह लाख और अवैध उत्खनन के 6 मामलों में साढ़े छह लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था। हाल ही में 29 मार्च 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान बनियागांव और अन्य क्षेत्रों से अवैध परिवहन में संलिप्त चार और वाहनों को पकड़कर उनके विरुद्ध नए प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज अधिकारी ने इस संबंध में पुष्टि की है कि खनिज जांच दल द्वारा जिले के भीतर और सीमावर्ती इलाकों में खनिजों के अवैध दोहन को रोकने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल खनिज, राजस्व विभाग या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व : शालिनी राजपूत

Wed Apr 15 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर 15 अप्रैल 2026/ देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement