धर्मनगरी में एच.ई.एस. का निरंतर पौधरोपण अभियान

धर्मनगरी में एच.ई.एस. का निरंतर पौधरोपण अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

एच.ई.एस. का कुरुक्षेत्र को हरा भरा करने का अभियान।

कुरुक्षेत्र, 17 जून: हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) का पिछले कई वर्षों से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरा भरा करने का अभियान चल रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ लगाए जा चुके हैं जिनका संरक्षण एवं पालन पोषण भी एच.ई.एस. द्वारा किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शांति नगर कालोनी निवासी सेवानिवृत प्रिंसिपल डा. सुरेश चंद्र ने पर्यावरण को समर्पित संस्था हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी ( एच.ई.एस.) के तत्वाधान में पौधारोपण शिविर का आयोजन किया। यह पौधारोपण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड ग्रेड के निकट कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग के किनारों पर किया गया।
डा. सुरेश चंद्र ने बरगद का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद पीपल, पिलखन व बरगद के 11 पौधे लगा कर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की गई। उन्होंने बताया की पिछले कई दिनों से उनका परिजनों के सहयोग से पौधरोपण का निश्चय था।
इस अवसर पर एच.ई.एस. के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रोफेसर एस.एल. सैनी ने बताया कि डा. सुरेश चंद्र का परिवार उनकी संस्था से पिछले 35 वर्षों से जुड़ा है। उनकी धर्मपत्नी स्व. तारावती एच.ई.एस. के कुरुक्षेत्र चैप्टर की महिला विंग की इंचार्ज थी। उन्होंने बताया कि पौधों की सुरक्षा का जिम्मा संस्था की कुरुक्षेत्र इकाई का है। संस्था की ओर से जयपाल, ओम प्रकाश सैनी, डा. रामचंद्र सैनी, श्रीनिवास धीमान, राहुल भारती तथा डा. अनिल दहिया ने सहयोग किया। पौधारोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्याम प्रेमियों ने की छबील लगाकर जल सेवा

Sun Jun 18 , 2023
श्याम प्रेमियों ने की छबील लगाकर जल सेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कृष्णा गेट पालिका बाजार में जल सेवा की गई।जन सेवा के उद्देश्य से लगाई गई छबील। कुरुक्षेत्र, 17 जून : गर्मी के मौसम में जल सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसी उद्देश्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement