

बलरामपुर, 05 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में जल संरक्षण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है।
जिले में जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीबी जी राम जी अंतर्गत संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सभी जनपद अंतर्गत पंचायतों में विविध कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत कारवां में कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य कराया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत बनाए जा रहे कंटूर ट्रेंच वर्षा जल के संचयन, भू-जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कंटूर ट्रेंच निर्माण से वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होने के साथ ही कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए जल संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जा रहा है साथ जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहा है।


