कौशल विकास में महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण : राजेश सिंगला

कौशल विकास में महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण : राजेश सिंगला।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

देश के चहुंमुखी विकास के लिए महिलाओं का प्रशिक्षित होना अति आवश्यक है।

कुरुक्षेत्र, 13 अक्तूबर : राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वाइस चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश सिंगला ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सिंगला ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद लड़कियों के लिए भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा का माध्यम है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद लड़कियां का विदेश जाना भी आसान है। निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना इससे आसान है। इस अवसर पर राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य देव कृष्ण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य जगमोहन, अधीक्षक अरुण अग्रवाल, भूपेन्द्र सिंह, प्रेम लता, मनीषा, विपिन सानी, राजेश इत्यादि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अवसर पर हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वाइस चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश सिंगला तथा छात्राओं से चर्चा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम विद्यापीठ में चल रही भागवत कथा में शामिल हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Sat Oct 14 , 2023
श्री जयराम विद्यापीठ में चल रही भागवत कथा में शामिल हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भागवत कथा में भगवान के दर्शन के साथ अपनी संस्कृति एवं संस्कारों की भी प्राप्ति होती है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। कुरुक्षेत्र, 13 अक्तूबर : श्री जयराम विद्यापीठ में श्राद्ध पक्ष के अवसर […]

You May Like

advertisement