अतिक्रमण हटाने को लेकर बढ़ा विवाद, व्यापारी नेता ने ईओ के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अतिक्रमण हटाने को लेकर बढ़ा विवाद, व्यापारी नेता ने ईओ के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बा के मुख्य बाजार में व्यापारी दौलत राम गुप्ता की दुकान तोड़े जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। वहीं पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम ईओ ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ जेसीबी से दौलत राम गुप्ता की दुकान के आगे का हिस्सा अतिक्रमण बताकर तुड़वा दिया था। इसके बाद व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारी ईओ के विरोध में लामबंद हो गए। आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण न हटाने के एवज में ईओ द्वारा दो लाख रुपये की मांग की गई, जबकि ईओ की ओर से उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने दूसरे दिन दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता गहन पुन निरीक्षण यानी (एस आई आर) देश और प्रदेश की सबसे बड़ी जरूरत है : केशव प्रसाद मौर्य

Mon Nov 24 , 2025
मतदाता गहन पुन निरीक्षण यानी (एस आई आर) देश और प्रदेश की सबसे बड़ी जरूरत है : केशव प्रसाद मौर्य दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रविवार को भारतीय जनता पार्टी, कार्यालय रामपुर पर उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, जिला […]

You May Like

advertisement