पंजीकृत किसानों से धान खरीदी में सकारात्मक सहयोग करें – कलेक्टर, चन्द्रपुर धान उपार्जन केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी का जायजा लेने आज नगर पंचायत चन्द्रपुर के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सहकारी समिति और धान उपार्जन केन्द्र के कर्मचारियों से कहा कि धान खरीदी में सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए किसानों की सहुलियत का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसानों से धान खरीदने में सहयोग करें उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए बिचौलियों और कोचियों पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि धान के अवैध क्रय और परिवहन को रोकने के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान के आवक के अनुसार आगामी एक साप्ताह के लिए बारदाना रखने की व्यवस्था की जा रही है। बारदाना कम होते ही इसकी सूचना तत्काल जिला कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि बारदाने को लेकर किसानों को परेशानी नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान की बारदानो की सिलाई और कंप्यूटर में एंट्री उसी दिन हो जानी चाहिए। खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी। खरीदे गये धान की सुरक्षा और उठाव करवाने की जिम्मेदारी संबंधित समिति की होगी। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों में आद्रतामापी, तौल मशीन, हमाल, पेयजल, छाया, विद्युत कनेक्शन, कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार एक दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डभरा एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित किया जाए-कलेक्टर, कलेक्टर ने चन्द्रपुर के शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

Sat Nov 27 , 2021
जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाए ताकि यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थी आदर्श और सफल नागरिक बन सके।कलेक्टर ने आज चन्द्रपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का औचक निरीक्षण […]

You May Like

advertisement