अम्बेडकर नगर:स्वास्थ्य विभाग की तबादला सूची में मिली गलती, किया सुधार

अम्बेडकरनगर। स्वास्थ विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस में खामियां मिली हैं। टंकण त्रुटि से कई ऐसे लोगों का स्थानांतरण हो गया है जो स्थानांतरण नीति से बाहर है। स्थानांतरण नीति से हुई गलती का सुधार हो रहा है। इससे तबादला आदेश में बदलाव किया जा रहा है।
बदलाव की कड़ी में सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक पंकज अग्रहरि का मैनपुरी हुआ तबादला आदेश निरस्त किया गया है। वे अब अपने वर्तमान कार्य स्थल पर ही तैनात रहेंगे। पंकज अग्रहरि का स्थानांतरण आदेश उनके व्यक्तिगत दिव्यांगता के चलते हुआ है। वहीं पंकज का जिस कारण से स्थानांतरण आदेश निरस्त हुआ है उसी मानक के आधार पर बस्ती स्थानांतरित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार गुप्ता और देवरिया भेजे गए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सती राम का भी तबादला निरस्त हो सकता है। कारण ये दोनों अफसर भी दिव्यांग हैं। दूसरी ओर तीन लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों का भी स्थानांतरण आदेश निरस्त होने की संभावना है। इसमें प्रेम बहादुर सिंह, शरद श्रीवास्तव और सुभाष सिंह शामिल है। सीएमओ कार्यालय के प्रेम बहादुर सिंह की पत्नी परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। पति पत्नी के नौकरी करने पर दोनों की एक ही जिले में तैनाती करने का आदेश है। इसमें से किसी एक को आवासीय भत्ता नहीं मिलता है। स्थानांतरण की नीति के खिलाफ हुआ प्रेम बहादुर सिंह का भी तबादला निरस्त हो सकता है। वहीं स्थानांतरण नीति में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का भी तबादला नहीं हो सकता है। इसके चलते सीएमओ कार्यालय के शरद श्रीवास्तव और जिला अस्पताल के सुभाष सिंह का भी तबादला आदेश निरस्त हो सकता है। कारण ये दोनों कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:कम करो दाम या जाम से दिलाओ निजात

Sun Jul 18 , 2021
अम्बेडकरनगर। पेट्रोल का शतक लग चुका है। कुछ ऑयल कम्पनियों के प्रति लीटर दाम में अभी चंद पैसे की कमी है लेकिन वे भी शतक बनाने के करीब हैं। बेतहाशा बढ़े पेट्रोल के दाम से न्यून और मध्यम आय वर्ग के लोगों का बजट बिगड़ गया है। खासकर उनकी जो […]

You May Like

Breaking News

advertisement