कन्नौज:टीकाकरण प्रमाण पत्र में गलती तो सुधार संभवःजिला प्रतिरक्षण अधिकारी


✍️ जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
कोविन पोर्टल पर जाकर खुद कर सकते बदलाव इसके लिए आपको मिलेगा सिर्फ एक ही मौका

कन्नौज । कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है| जिन लोगों को इसकी एक भी डोज लगाई जा चुकी है, उन्हें इसका प्रमाणपत्र जारी किया जाता है| हालांकि कई बार कोविड 19 टीकाकरण प्रमाणपत्र में कुछ गलतियां हो जाती हैं| अब केंद्र सरकार की नई पहल से इस प्रमाणपत्र में हुई गलतियों को कोविन पोर्टल पर खुद ही ठीक कर सकते हैं | आरोग्य सेतु के ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक अगर टीकाकरण प्रमाणपत्र में प्रिंट हुए नाम, जन्म वर्ष फोटो और जेंडर में किसी भी प्रकार की गलती होती है तो इसे सुधार सकते हैं| इस दौरान कोई हड़बड़ी या गलती नहीं करनी हैं क्योंकि सुधार मात्र एक ही बार होगा यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ गीतम सिहं का | डॉ सिंह ने कहा कि इसके अलावा प्रमाणपत्र में नाम, जन्म वर्ष और जेंडर में बदलाव का मौका दिया जाएगा लेकिन ध्यान रहे कि इसमें सिर्फ दो में ही करेक्शन कर पाएंगे |इसका मतलब हुआ कि आप इन तीन व्यक्तिगत जानकारियों में बदलाव का एक मौका मिलेगा लेकिन इनमें से कोई शख्स सिर्फ दो ही जानकारियों को संशोधित कर सकेगा | अपडेट की हुई जानकारी फाइनल सर्टिफिकेट में दिखाई देगी| डॉ सिंह ने कहा कि कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र में त्रुटि टीकाकरण सम्बन्धी समस्या के लिए मुझसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र में हो सकती हैं यह त्रुटि
• नाम आयु लिंग फोटो आईडी में त्रुटि
• दूसरी खुराक लगने के बाद भी अनवैक्सीनेटेड प्रमाणपत्र प्राप्त होना |
• विदेश यात्रा के लिए प्रमाणपत्र पर पासपोर्ट विवरण अंकित न होना |
• कोविन पोर्टल पर लागिन किये जाने हेतु किसी अन्य के मोबाईल का प्रयोग |
• कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों का मोबाईल नम्बर गलत होना |

इस तरह सुधार सकेंगे कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र की त्रुटि
• कोविन पोर्टल www.cowin.gov.in पर जाएं |
• अपने 10 अंकों के मोबाइल नंबर के जरिए साइन करें |
• अकाउंट डिटेल्स में जाएं |
• अगर आपने वैक्सीन की एक भी डोज लगवा लिया है, तो वहां Raise an Issue का बटन दिखेगा. इस पर क्लिक करें|
• Correction In Certificate पर क्लिक करें |
• नीचे उन जानकारियों पर क्लिक करें, जिनमें हुई गलती को आप सुधारना चाहते हैं | ध्यान रहे कि नाम, जन्म, वर्ष और जेंडर में सिर्फ दो ही जानकारी सुधारी जा सकती है और एक बार ही बदलाव को मंजूरी है | ऐसे में बदलाव करते समय सभी जानकारियों को सही तरीके से भरें|
• Continue पर क्लिक करें |
• इसके बाद दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आपकी जानकारियां अपडेट हो जाएंगी जो फाइनल सर्टिफिकेट में दिखाई देंगी |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:स्थानांतरण महज एक प्रक्रिया, क्षेत्रीय जन हमेशा याद आएंगे: कमल भाटी

Wed Oct 6 , 2021
✍️ जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदीकन्नौज। पिछले चार बर्षों से सरायमीरा चौकी क्षेत्र की सुरक्षा की कमान संभाले तेज तर्रार प्रभारी कमल भाटी जी का मंगलवार को जिले के तालग्राम थाने में स्थानांतरण हो गया। इस मौके क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के सभासद अनुराग मिश्रा व नन्दवंशी सविता महासभा […]

You May Like

Breaking News

advertisement