नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में पार्षद गुल बशर होंगे सपा के अधिकृत प्रत्याशी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नगर निगम के आज बृहस्पतिवार को आहूत होनें वाले कार्यकरिणी चुनाव में सपा ने वार्ड – 73 बिधौलिया से पार्षद गुल बशर अंसारी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जानकारी देतें हुए सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने बताया हम लोगों ने सपा पार्षद दल की बैठक बुलाकर अपने सभी पार्षद गणों के इस विषय में राय मशविरा कर व लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत कार्यकरिणी चुनाव लड़ने के पार्षद गणों से आवेदन माँगे थे जिसमें मों. आरिफ कुरैशी, अब्दुल कयूम मुन्ना, शमीम अहमद, मों. शाकिर, इक़बाल बिल्डर, रईस मियाँ अब्बासी तथा गुल बशर अंसारी ने चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी तथा साथ ही साथ सभी पार्षदों ने पार्टी के निर्णय के साथ रहने की हामी भरी थी, जिस पर एकराय बनाने व पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी बनाने हेतु सभी पार्षदों से जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने बंद कमरे में एक – एक कर वार्ता कर व प्रत्याशी चयन हेतु एक नाम पर चर्चा कर सभी की राय के अनुसार जिस पार्षद के पक्ष में ज्यादा पार्षदों ने अपनी हामी भरी उसी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
गुलबशर अंसारी जोकि वार्ड नंबर 73 बिधौलिया के पार्षद हैं को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
कार्यकरिणी में अभी सपा के दो पार्षद सलीम पटवारी व उमान रजा हैं जिनमें से सलीम पटवारी का कार्यकाल नगर निगम कार्यकारिणी से आज समाप्त हो जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में करी पीस कमेटी की बैठक

Thu Jun 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज मोहर्रम के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में ताजियादारों ने […]

You May Like

advertisement