जांजगीर-चांपा,24 अगस्त,2021/ छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के आज बाराद्वार आगमन पर पार्षद श्रीमती रूपा बाई ने स्नेह,आपसी भाईचारा और सद्भावना का प्रतीक भोजली भेंट कर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत का आज दोपहर बाराद्वार नगर आगमन हुआ। सक्ती जिला घोषणा के बाद पहली बार नगर आगमन पर नगर वासियों ने डॉक्टर महंत का फूल-मालाएं से आत्मीय स्वागत किया। सक्ती को जिला बनाए जाने पर बाराद्वार के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और डॉ महंत को धन्यवाद ज्ञापित कर उनकेे प्रति आभार जताया। भोजली दिवस पर पार्षद रूपा यादव ने भोजली पूजन कर डॉ महंत को भोजली भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉक्टर महंत ने भोजली स्वीकार करते हुए कहा कि भोजली पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता, सद्भावना और परस्पर प्रेम का प्रतीक पर्व है। उन्होंने उपस्थिति जनों को भोजली की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजय सूर्यवंशी, पार्षद गण, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में बाराद्वार के नागरिक उपस्थित थे।
You May Like
-
2 years ago
गिधा सचिव को किया गया निलंबित
-
3 months ago
पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी