कनौज: जनपद में शुरु हुआ दंपति सम्पर्क पखवाड़ा

जनपद में शुरु हुआ दंपति सम्पर्क पखवाड़ा

खुद को हो आगे बढ़ना तो परिवार सीमित रखना:डा.डी.पी.आर्या

कन्नौज। जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में हर वर्ष की भांति 11जूलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जायेगा। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बढ़ती आबादी के मुद्दों से निपटने के लिए वास्तविक संसाधनों का पता लगाने व लोगों को परिवार नियोजन की जरूरत के विषय में जागरूक करना है।

 इसी क्रम में योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन के साधनों की सामुदायिक स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए  यानि 27 जून जुन से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवारा मनाया जा रहा है।इस पखवाड़े के अंतर्गत एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन के अस्थाई व स्थाई साधनों के प्रति जागरूक करेगी।

 इस पखवाड़े की इस वर्ष पखवाड़े की थीम है” परिवार नियोजन का अपनाओं उपाय -लिखो तरक्की का नया अध्याय “

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा.डी.पी.आर्या ने बताया कि परिवार नियोजन के साधनों का इस्तेमाल जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ बेहतर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। बच्चों के जन्म में तीन साल से कम का अंतर प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित को प्रभावित करता है। इससे कई मामलों में माताओं की मृत्यु तक हो जाती है। बच्चों के जन्म में अंतराल रखने के लिए स्थाई साधन एवं सीमित परिवार के लिए अस्थाई साधनों का प्रयोग किया जा सकता है। डा.डी.पी.आर्या ने परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए बताया कि पुरुष नसबंदी महिला नसबंदी की की उपेक्षा सरल एवं आसान है। इससे किसी भी प्रकार की यौन कमजोरी नहीं आती। बच्चों में अंतराल रखने के लिए कापर-टी,अंतरा, छाया भी एक असरदार एवं सुरक्षित साधन है। प्रसव के तुरंत बाद कापर-टी लगाया सकता है।

दो चरणों में होगा आयोजन

  परिवार नियोजन के जिला सलाहकार ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जनसंख्या स्थिरीकरण की जरूरत, सही उम्र शादी, पहले बच्चे में देरी तथा बच्चों में सही अंतराल के बारे में आमजन के माध्यम से चर्चा कर मां और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास होगा।

इन गतिविधियों पर होगा जोर

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के दौरान गर्भनिरोधक की मांग पर प्रत्येक लाभार्थी को दो माह तक का अतिरिक्त गर्भनिरोधक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि लाभार्थी को बार-बार गर्भनिरोधक प्राप्त करने हेतु सामुदायिक केंद्र पर आना पड़ेगा। कंडोम बाक्स में नियमित रूप से भरा जाएगा। बास्केट आप च्वाइस पर इच्छुक दंपति को परिवार नियोजन पर परामर्श दिया जायेगा। इसके अलावा मांग एवं खपत के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक मात्रा में गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

 परिवार नियोजन के जनपद सलाहकार सुमन देवी ने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष  2021-22 में 14 पुरुषों ने नसबंदी वही , महिलाएं नसबंदी 849 करवाई है । इसके बाद ही पीपीआईयूसीडी 9728,आईयूसीडी 7750 अंतरा 4430 छाया 13696 माला एन, सेरेब्रल पाल्सी 36497, टीटीके 508450व 612472 कंडोम सरकारी क्षेत्र से इस्तेमाल हुए । 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज:प्रधान प्रतिनिधि पर हमला , चकरोड को लेकर की मारपीट , गंभीर हालत मे तिर्वा से कानपुर रिफर

Tue Jun 28 , 2022
कन्नौज प्रधान प्रतिनिधि पर हमला , चकरोड को लेकर की मारपीट , गंभीर हालत मे तिर्वा से कानपुर रिफर कन्नौज। हसेरन क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंगों ने मार पीटकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement