तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड के पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड के पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सोमवार सुबह बड़ा बाइपास स्थित नवदिया झादा चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड नानकमत्ता के पूर्व विधायक के चचेरे बड़े भाई यशोदा सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रजनी राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, यशोदा सिंह राणा उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले सितारगंज के गांव 150 सरोजना के निवासी थे और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कानूनगो पद पर तैनात थे। वह पत्नी रजनी राणा के साथ किसी निजी कार्य से कार से यात्रा कर रहे थे। नवदिया झादा चौराहे के पास जैसे ही उनकी कार पहुँची, तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों पति-पत्नी उसमें फंस गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक यशोदा सिंह की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। यशोदा सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि यशोदा सिंह उनके चचेरे बड़े भाई थे। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद फरार हो गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका-इजराइल पर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- इस्लाम के दुश्मन हैं दोनों देश

Tue Jun 17 , 2025
विजय बहादुर गुप्ता (संवाददाता) बरेली : इजराइल और हमास के बीच जारी लंबे संघर्ष और हाल ही में ईरान की राजधानी तेहरान पर इजराइल के हमले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को इस्लाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement