तंज़ीफ की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत क्रिकेट नर्सरी विजयी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : 7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन आज एक ही मुकाबला खेला गया l दिन का पहला मैच बरेली हंटर्स व जीएसटी 11 के मध्य खेला जाना था जो कि बारिश के चलते स्तगित होगया वही दूसरा मुकाबला क्रिकेट नर्सरी व ओसिस क्रिकेट क्लब के मध्य 15-15 ओवरो का खेला गया जिसमे टॉस जीतकर क्रिकेट नर्सरी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया l पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी क्रिकेट नर्सरी कि टीम ने ओसिस की टीम को 139 रनों का अच्छा लक्ष्य दिया, नर्सरी की ओर से तंज़ीफ ने मात्र 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन की पारी खेली, ओसिस की ओर से यासिर ने 4 विकेट लिए l लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओसिस की टीम अच्छी शुरुवात के बावजूद 91 रनों के निजी स्कोर पे ढेर होगयी व क्रिकेट नर्सरी ने मुकबला 47 रनों से जीत लिया, क्रिकेट नर्सरी की ओर से फैज़ान व विक्की ने 3-3 विकेट लिए l पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के रजि• के अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायज़ादा ने बताया कि कल दो रोमांचक मुकाबले खेले जायेंगे जिसमे पहला एसआरएमएस व ओसिस के मध्य वही दूसरा आईके कलेक्शन बरेली व एएनए हॉस्पिटल के मध्य खेला जायेगा l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कल्चरल कार्निवल

Sun Jan 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के तत्वाधान में 78वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी से 27 जनवरी तक संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में अखिल भारतीय नृत्य नाटक संगीत कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement