शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर अपराध पंजीबद्ध

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बलरामपुर, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने एल.पी.जी. गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर नियंत्रण के लिए निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में एसडीएम रामानुजगंज के निर्देशन में सहायक खाद्य अधिकारी चंपाकली दिवाकर संयुक्त टीम के साथ एल.पी.जी. गैस सिलेंडर की वितरण एवं विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में आकस्मिक जांच हेतु होटल ढाबा में चेकिंग कर रही थी। एल.पी.जी. सिलेंडर चेक के दौरान राहुल जीत सिंह ने सहायक खाद्य अधिकारी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए जातिगत गाली का प्रयोग कर शासकीय कार्य में बाधा डाल रहा था। राहुल जीत सिंह को समझाने पर भी सहायक खाद्य अधिकारी को जातिगत गाली तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिसके कारण सहायक खाद्य अधिकारी ने राहुल जीत सिंह के विरूद्ध लिखित आवेदन देकर थाना रामानुजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एल.पी.जी. सिलेंडर के अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग पर नियंत्रण के लिए 18 मार्च 2026 को रामानुजगंज रिंग रोड स्थित सूरज ढाबा में चेकिंग के दौरान राहुल जीत सिंह द्वारा अनाधिकृत रूप से वीडियो बनाया जा रहा था, जिसे मना करने पर राहुल जीत एवं उसके साथी के द्वारा सहायक खाद्य अधिकारी का रास्ता रोककर जातिगत गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था। राहुल जीत मना करने के बाद भी नहीं माना, जिसके कारण सहायक खाद्य अधिकारी ने संबंधी लिखित आवेदन पर थाना रामानुजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी राहुल जीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की हुई जांच

Fri Mar 20 , 2026
कोण्डागांव, 20 मार्च 2026/ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश तथा अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार नन्द द्वारा जिले में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान […]

You May Like

Breaking News

advertisement