कोऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय परिसर में महिला कलाकारों के चित्रकारों के चित्रों की प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कोऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय परिसर में महिला कलाकारों के चित्रकारों के चित्रों की प्रदर्शनी मैं उमड़ा जन सैलाब I उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी एवं कन्या महाविद्यालय आर्य समाज बरेलीI के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विश्व महिला दिवस के पूर्व इस प्रदर्शनी में बरेली मुरादाबाद रामपुर पीलीभीत शाहजहांपुर आदि जिलों के करीब 50 महिला चित्रकारों की 70 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें से श्रेष्ठ तीन कलाकृतियों को 8 मार्च विश्व महिला दिवस पर लखनऊ में होने वाली प्रदर्शनी में लगाया जाएगा इस आशय की जानकारी संयोजक डॉक्टर अनुराधा आर्य ने दी इस अवसर पर चित्रकार संघ के सचिव एवं प्रसिद्ध चित्रकार डॉ अजय रघुवंशी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवीन चित्रकारों को कल की बारीकियां के बारे में बताया प्रदर्शनी में युवा एवं वरिष्ठ कार्यों की कृतियां कृतियां बरवस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं सामाजिक समस्याओं को उजागर करती कृतियां , चित्रकार अलका श्रीवास्तव, किरण प्रजापति, अर्चना सक्सेना, डॉ अनुराधा आर्य, सीमा मेहरा, डॉ शशि राठी ,डॉ स्वाति गुप्ता ,की सोच एवं रंग संयोजन प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु है विधि रस्तोगी, ज्योति रानी ,रचना बागची, सुमन वर्मा ,पुष्पा गौतम विवा शर्मा पुष्पा गौतम द्वारा बनाए प्राकृतिक चित्र प्रदर्शनी को सुगंधित कर रहे हैं प्रदर्शनी का समापन 28 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे कन्या महाविद्यालय के सचिव द्वारा किया जाएगा इससे प्रदर्शनी का उद्घाटन अध्यक्ष अकादमी के डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर श्रीमती श्रुति गंगवार अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा विशिष्ट अतिथियों में डॉ सासीवाला राठी डायरेक्टर गंगाशील महाविद्यालय डॉ मंजू सिंह पूर्व चित्रकला विभाग अध्यक्ष बरेली कॉलेज कुमार पारस अखिल अग्रवाल आदि रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा चन्द्रशेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और प्रतिबद्धता से प्रेरणा लें ,बलिदान दिवस पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

Sat Feb 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर शुक्रवार को हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवा चंद्र शेखर आजाद की बहादुरी, […]

You May Like

advertisement