तिर्वा कन्नौज:दुर्गा माँ के दर्शन के लिए उमड़ रही है भक्तों की भीड़

दुर्गा माँ के दर्शन के लिए उमड़ रही है भक्तों की भीड़

सिमराहा (अररिया) संवाददाता

विभिन्न मंदिरों व पूजा स्थलों में देवी भगवती के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शक्ति रूपा मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा होते ही दशहरा की धूम चरम पर पहुंच गई है। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। मां शेरा वाली के दर्शन को ले लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के खवासपुर, सिमराहा, मधुबनी, बरदाहा, अम्हारा,कॉलोनी, सिरसिया पोठिया, मिर्जापुर, कुड़वा आदि जगहों पर लोग देवी दर्शन को पहुंच रहे है। क्षेत्र के रहीकपुर ठीलामोहन पंचायत अंतर्गत डोरिया बरदाहा गांव के मैदान यानी दुर्गा मंदिर परिसर में बीते कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी भव्य व आकर्षक मेला का आयोजन किया जा रहा है। बरदाहा में लगने वाला मेला सीमांचल क्षेत्रों में काफी मशहूर है। कई जिलों से लोग यहाँ पहुंच कर देवी माँ का दर्शन के साथ साथ मेले का आनंद लेते हैं। बच्चों के लिए छोटा-बड़ा झूला, डांसिंग चेयर, मौत का कुँवा, जादू घर जैसे दर्ज़नो मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सांस्कृतिक गीत संगीत के साथ सैकड़ो रंग बिरंगी दुकानें मेले के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। मेले का आयोजक राजा रमण भास्कर उर्फ रन्टू मंडल एवं पूजा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर मंडल ने बताया कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बहुत से मनोरंजक कार्यक्रम को इस बार मेला का हिस्सा नहीं बनाया गया है। उन्होंने इस आयोजन के सफलता में डोरिया सोनापुर गांव के लोगों का मिल रहे सहयोग की भी प्रशंसा की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:सामाजिक समरसता बनाए रखने में युवाओं की है अहम भूमिका,प्रदेश अध्यक्ष

Wed Oct 13 , 2021
,सामाजिक समरसता बनाए रखने में युवाओं की है अहम भूमिका,प्रदेश अध्यक्ष ,बिहार यूथ ऑर्गनाइजेशन के सम्मेलन में जिला अध्यक्ष व सचिव का हुआ चुनाव। अररिया संवाददाता जमाते इस्लामी की युवा शाखा बिहार यूथ ऑर्गनाइजेशन का जिला सम्मेलन जमाते इस्लामी के जिला दफ्तर में आयोजित की गई। जिसमें पचास से अधिक […]

You May Like

advertisement