गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगा कल्चरल कार्निवल -2026

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर दिनांक 25, 26 और 27 जनवरी को कल्चरल कार्निवल -2026 स्थानीय संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां आम जनता के लिए प्रस्तुत करी जाएंगी।संस्था के कार्यक्रम संयोजक अंकुर सक्सेना ने कहा कि 25 जनवरी को काव्य प्रतियोगिता शाम 05 बजे से आयोजित होगी। इसी प्रकार 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपने शहर के शौकिया कलाकारों की नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित होगी और शाम को सहारनपुर,शाहजहांपुर, मुंबई की तीन नाट्य प्रस्तुतियां होंगी।दिनांक 27 जनवरी को सांस्कृतिक रंगयात्रा शहर में निकाली जाएगी दोपहर 03 बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसी प्रकार शाम को देहरादून, दिल्ली के चार नाटकों का मंचन होगा साथ ही पुरस्कारों का वितरण होगा। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि 27 को दोपहर में डॉ. श्रीजा चंदेल का भरतनाट्यम की प्रस्तुति होगी।इस अवसर पर हिमाचल टाइम्स की सी.ई.ओ.समाजसेवी, अभिनेत्री इंद्राणी पांधी विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगी।कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि हमारी संस्था आदरणीय स्वर्गीय श्री जे.सी.पालीवाल जी के दिशा निर्देशन में वर्ष 1956 से राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। संस्था के महासचिव सुनील धवन ने कहा कि इस बार आयोजन भव्य और दिव्य होगा। इस अवसरअमित कक्कड़, प्रदीप मिश्रा,नीलम वर्मा,हरजीत कौर,रवि प्रकाश सक्सेना,प्रमोद उपाध्याय,नाहिद बेग, मेराज, दिलशाद,राजीव लोचन, सुबोध शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026 की सरस्वती महाआरती कार्यक्रम से भक्तिमय हुई सरस्वती तीर्थ की फिजा

Wed Jan 21 , 2026
सांध्यकालीन महाआरती में पूंडरी विधायक संतपाल जांबा, सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने की शिरकत, भजन संध्या कार्यक्रम के भक्ति गीतों ने महोत्सव में भरा भक्ति का रस। पिहोवा, (प्रमोद कौशिक) 20 जनवरी : प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ के पावन तट पर महाआरती से सरस्वती तीर्थ की फिजा में […]

You May Like

advertisement