बिहार:गांधी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गांधी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सिमराहा (अररिया) संवाददाता

फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत
संकुल संसाधन केंद्र मध्य सह माध्यमिक विद्यालय समौल शनिवार को गांधी जयंती के सुभावसर पर बच्चों के द्वारा झांकी निकाली गई तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लड़कों ने राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी का रूप धारण किया तो वहीं बालिका ने भारत माता बनकर तिरंगा लहराया। इस मौके पर पूर्व संकुल समन्वयक नवीन ठाकुर गांधी जी के विचारों पर चर्चा करते हुए बच्चों को उनके मार्ग पर चलने का निर्देश भी दिया। वहीं प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल ने शास्त्री जी को गुदड़ी का लाल से उदाहरण देकर बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार विश्वास ने बताया बच्चों को सिर्फ प्रेरित करने की आवश्यकता है। बच्चे खुद सच्चे मार्ग पर चलकर देश की सेवा में लग जाता है। वही विद्यालय के शिक्षक तहसीन आलम , सुशील कुमार , फिरोज आलम , राकेश कुमार , अबुल आला , कंचन कुमारी , सिंधु कुमारी , जुली कुमारी , पूनम कुमारी ने भी बारी-बारी से जयंती पर बच्चों को संबोधित किया। विद्यालय परिवार ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जीवन बीमा निगम अररिया ने अभिकर्ता संघ के द्वारा मनाया गांधी जयंती

Sun Oct 3 , 2021
जीवन बीमा निगम अररिया ने अभिकर्ता संघ के द्वारा मनाया गांधी जयंती अररिया संवाददाता शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड अररिया में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा -अररिया के अभिकर्त्ता संघ द्वारा सुबह में शाखा कार्यालय के बाहर लाइफ “इंश्योरेंस एजेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया”(लियाफी) का 57वाँ स्थापना दिवस समारोह […]

You May Like

advertisement