समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह

रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह 18 अगस्त से प्रारम्भ

समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह

रायबरेली में भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह 18 अगस्त से प्रारम्भ हो रहा है। भारत विकास परिषद्, रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे सप्ताह भर भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें कला, संस्कार और साहित्य को बढ़ावा दिया जाएगा। संस्कृति सप्ताह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभा श्रीवास्तव को सप्ताह संयोजिका और उमेश अग्रवाल को सप्ताह सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। सप्ताह सह संयोजिका विभा श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अगस्त को भजन संध्या के साथ संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ होगा और 24 अगस्त को धर्मांतरण जैसी ज्वलंत समस्या पर परिचर्चा के साथ संस्कृति सप्ताह का समापन होगा। सप्ताह सह-संयोजक उमेश अग्रवाल ने बताया कि मानस ज्ञान, शिक्षाप्रद कहानी, वाद विवाद और लोकनृत्य प्रतियोगितायें संस्कृति सप्ताह का मुख्य आकर्षण रहेंगी, जिसमे रायबरेली जिले के सभी विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड रुड़की दुखद: ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक दंपति की मौत

Tue Aug 19 , 2025
उत्तराखंड रुड़की दुखद: ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक दंपति की मौत,सागर मलिक उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गढ़वाल मंडल से सामने आया है, जहां सोमवार सुबह हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर एक दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौके […]

You May Like

Breaking News

advertisement