साइबर अटैक: शेयर मार्किट में निवेश का झांसा देकर दो लोगों को शिकार बनाया

साइबर अटैक: शेयर मार्किट में निवेश का झांसा देकर दो लोगों को शिकार बनाया,
सागर मलिक

देहरादून में साइबर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आरोपी लोगों को नए नए तरीकों में फंसाकर ठगी कर रहे हैं।

देहरादून में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ का झांस देकर दो लोगों को अपना शिकार बनाया और 14 लाख से ज्यादा हड़प लिए। पहला मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। निवासी युवक से कुछ लोगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10.50 लाख रुपये ठग लिए। युवक को पहले एक अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद स्टॉक में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। पीड़ित ने झांसे में आकर आरोपी के बताए गए अलग-अलग खातों में धनराशि जमा करा दी। पुलिस ने एक नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के पौंधा निवासी पीड़ित विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को उनको एक अनजान व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। इसको आस्क फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट लर्निंग क्लब-टी 903 के नाम से दर्शाया गया था। इस ग्रुप को प्रिया शर्मा नाम की महिला लीड कर रही थी। उसने नए स्टॉक खरीदने और बेचने के लिए कहा और मुनाफे का लाभ भी दिखाया। करीब तीन सप्ताह तक बातचीत के बाद उसने झांसे में ले लिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 17 अप्रैल को उन्होंने महिला के बताए खाते में 50 हजार रुपये डाले। इसके बाद उन्होंने 18 से 24 अप्रैल तक अलग-अलग खातों में 10 लाख रुपये भेज दी। इस पूरे निवेश के बाद प्लेटफॉर्म पर 26 लाख रुपये लाभ सहित दिखाया गया। पीड़ित ने निवेश की हुई धनराशि निकालने की कोशिश की तो आरोपी की ओर से आईपीओ लेनदेन पूरा करने के लिए 21 लाख रुपये और जमा कराने की बात कही गई। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले में प्रिया शर्मा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।

युवक से 3.8 लाख ठगे
वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से शेयर मार्केट में लाभ दिलाने का झांसा देकर 3.8 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित से इंस्टाग्राम पर मैसेज कर आस्क इन एप डाउनलाेड कराया गया था। पुलिस ने नौ मई को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि धनंजय डोभाल निवासी 14 कोर्ट रोड ने तहरीर दी। बताया कि इसी वर्ष नौ फरवरी को सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर मैसेज आया था। इसमें इंफॉर्मेशन लर्निंग सेंटर की ओर से आस्क इन इन्वेस्टमेंट नाम की कथित कंपनी का आस्क इन एप डाउनलोड करने की बात कही गई। इस ग्रुप को प्रिया शर्मा नाम की यूजर लीड कर रही थी। प्रिया शर्मा की ओर से युवक को शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। झांसे में आकर युवक ने छह मार्च को महिला के बताए खाते में 50 हजार रुपये भेजे।

इसके बाद 11, 24 और 26 मार्च को भी 50-50 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा 28 मार्च को 1.8 लाख रुपये भेजे गए। निवेश के बाद पीड़ित ने जब मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो आरोपी महिला की ओर से 15 प्रतिशत जीएसटी जमा करने की बात कही गई। जब उन्होंने इन्कार किया तो आरोपी की ओर से ग्रुप छोड़ने की बात कही गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: उत्तराखंड की विरासत और परंपरा को बताएगी किताब, पूर्व सीएम

Mon May 12 , 2025
देहरादून: उत्तराखंड की विरासत और परंपरा को बताएगी किताब, पूर्व सीएमसागर मलिक हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत की किताब ‘उत्तराखंडियत मेरा जीवन लक्ष्य ’ का विमोचन शनिवार शाम किया गया। विमोचन से पहले कारगिल बलिदानी की मां और पूर्व सैनिकों […]

You May Like

advertisement