साइबर अपराधियों ने महिला और युवक को लगाई लाखों की चपत

साइबर अपराधियों ने महिला और युवक को लगाई लाखों की चपत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : साइबर अपराधियों को गिरोह लगातार सक्रिय है, ये लोगों को अलग-अलग तरीके से ठग रहे हैं। दो ऐसे ही मामले सामने आए हैं। जिसमें साइबर अपराधियों ने एक महिला और युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पहला मामला सुभाषनगर क्षेत्र का है। युवक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो कुछ ही सेकंड में उसके क्रेडिट कार्ड से 3.03 लाख रुपये उड़ा दिए। वहीं दूसरा मामला आंवला का है, यहां साइबर अपराधी फेरी करने वाले के भेस में आए और महिला को 25 हजार रुपये की चपत लगाकर फरार हो गए। दोनों ही पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट लिखकर कोर्रवाई शुरु कर दी है।
सुभाषनगर के इटावा सुखदेवपुर निवासी सुमित कुमार गुप्ता ने बताया नवम्बर माह में शाम उन्हें एक एसएमएस मिला, जिसमें लिखा था कि उनके आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट एक्सपायर होने वाले हैं और उन्हें रिडीम करने के लिए एक लिंक दिया गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही सेकंड में उनके कार्ड से दो बड़े ट्रांजेक्शन 1,98,000 रुपए और 1,05,000 हो गए। यानि 3 लाख 3 हजार रुपये उड़ा लिए। सुमित ने न किसी को ओटीपी दिया, न ही कोई डिटेल साझा की, लेकिन फिर भी उनके कार्ड से पैसे कट गए। उन्हें शक है कि उनका मोबाइल किसी हैकर ने हैक कर लिया था। जिससे यह ठगी हुई। घटना के तुरंत बाद सुमित ने बैंक और साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब बैंक उनसे रकम की वसूली के लिए दबाव बना रहा है।
आंवला में मोहल्ला राजनगर कॉलोनी निवासी नरेशपाल सिंह ने बताया बुधवार को वह कस्बा आंवला, अपनी बेटी के इलाज के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान चार अज्ञात युवक फेरीवाले के रूप में उनके घर पहुंचे और बर्तन व कपड़े बेचने का बहाना बनाकर उनकी पत्नी शशिबाला को बातचीत में उलझा लिया। युवकों ने महिला को झांसे में लेकर उनसे 25 हजार रुपये ठग लिए और फिर जल्दी से वहां से भाग निकले। जब नरेशपाल सिंह घर लौटे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें इस ठगी की पूरी घटना बताई, जिसके बाद वे तुरंत थाना आंवला पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलो महाकुंभ चलो श्री शिरड़ी साईं सर्व देव मंदिर से एक साथ तीन बसें प्रयागराज को करेंगी प्रस्थान

Fri Jan 31 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : चलो महाकुंभ चलो श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज से एक साथ 3 बसें 52 सीटर 14 फरवरी 2025 को शाम आठ बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगी 15 फरवरी को कुम्भ स्नान के फौरन बाद बनारस के लिए प्रस्थान बनारस पहुंच कर शाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement