सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जून 2026/ ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून को प्रातः 07 बजे से शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के खेल मैदान में जिला स्तरीय सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस सायकल रैली में जिले के गणमान्य नागरिकांे, आम जनता, मीडिया प्रतिनिधि, खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, एनसीसी, स्काउट गाईड एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सायकल रैली का आयोजन शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग ऊपर-नीचे रोड, गिल्ली चौक, पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए नया बस स्टैण्ड डोम में समापन होगी। उक्त सायकल रैली में सम्मिलित होने के लिए विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड कैडेट एवं एनएसएस को प्रातः 07 बजे के पूर्व उपस्थित होने कहा गया है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगजनों का जीवन होगा सरल, सुगम और आत्मनिर्भर

Thu Jun 4 , 2026
समाधान शिविर में मिला मोबाइल, एमआर किट एवं श्रवण यंत्र महासमुन्द 04 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविर जनसमस्याओं के निराकरण के साथ ही जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके […]

You May Like

advertisement