स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग जरूरी : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि में जोश व उत्साह के साथ आयोजित हुआ “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दिखाई हरी झंडी, फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 24 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों,अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्रश हॉल के सामने से हुई। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है और साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज को फिट एवं सक्रिय जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक गतिविधियों का महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशामुक्ति, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं।उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा साईकल का प्रयोग करने व पैदल चलने का आह्वान किया।
कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि “संडे ऑन साइकिल” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा एक व्यापक अभियान है।
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम भी इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।
साइकिल रैली विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां प्रतिभागियों ने “फिट इंडिया”, “स्वस्थ रहें-स्वस्थ भारत बनाएं” और “प्रदूषण मुक्त वातावरण” जैसे संदेशों के माध्यम से जन- जागरूकता फैलाने का कार्य किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने नियमित रूप से साइकिल चलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की टीम, विश्वविद्यालय प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.ए.आर. चौधरी, खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. राजरतन, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अशोक शर्मा, शैलेजा सिंह, राजेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, हरिकेश पपोसा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ में खुला ‘नेचुरल यूनिसेक्स सैलून

Sun May 24 , 2026
आज़मगढ़ में खुला ‘नेचुरल यूनिसेक्स सैलून’ अत्याधुनिक ग्रूमिंग और ब्यूटी सर्विसेज का नया ठिकानाआज़मगढ़:आज़मगढ़ के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में सिविल लाइन में ब्यूटी, हेयर और स्किन केयर की आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘नेचुरल यूनिसेक्स सैलून’ का भव्य उद्घाटन आज संपन्न हुआ। इस नए आउटलेट का […]

You May Like

advertisement