दबंग ने किशोर पर लोहे की रॉड से किया हमला, हाथ तोड़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, थाना क्षेत्र के गांव धंतिया मे दबंग युवक ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक किशोर का आरोपी ने लोहे की रॉड मारकर हाथ तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। गांव धन्तिया निवासी नवी मौहम्मद खां का नाती मोईन 18 मई की शाम करीब 6 बजे जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान गांव का ही निवासी मोहसिन उर्फ राहत ने मोईन को दबोच लिया और गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश करने लगा। इसी बीच मोईन का 16 वर्षीय भाई सुहैल ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने मोईन को छोड़कर सुहैल पर हमला बोल दिया। लोहे की भारी रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे सुहैल का हाथ टूट गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग आये तब तक आरोपी मोहसिन उर्फ राहत जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। आरोपी ने जाते-जाते कहा सालो, तुम दोनों को जान से मार दूँगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाब‍ालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Thu May 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले मे पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। लड़की के पिता ने पुलिस मे दर्ज कराई गई रिपोर्ट मे कहा है कि रहपुरा जागीर निवासी एक […]

You May Like

advertisement