आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ मनाया जाएगा

धमतरी 03 जून 2025/ प्रदेश में आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले के अंतर्गत 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान व स्वास्थ्य सेवाओं की पहुच को सुदृढ़ करना हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रत्येक विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर हेल्थ मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा हैं।
’दाई-बाबा दिवस’ की थीम ’हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर’ रखी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिन के सहयोग से बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने दादा-दादी या नाना-नानी को लेकर स्वास्थ्य मेले में आएं। आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के अनुकुल सुविधाएं जैसे बैठक, छाया व पेयजल आदि की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान बुजुर्गों के रक्तचाप, रक्त शर्करा, मोतियाबिंद व हड्डियों की जांच के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य व संज्ञानात्मक परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक बुजुर्ग के लिए स्वास्थ्य कार्ड, जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट, बीएमआई व सुझाव दर्ज होंगे। जिन बुजुर्गों के पास आयुष्मान कार्ड नही हैं, उन्हे कार्ड सत्यापन व रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ले जाकर डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) से लिंक किया जाएगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Tue Jun 3 , 2025
जगदलपुर 03 जून 2025/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा  और वन मंत्री श्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल भी साथ रहे। अतिथियों का स्वागत […]

You May Like

Breaking News

advertisement