आज़मगढ़:कोंच में गहोई महिला मंडल द्वारा संयोजित डांडिया नृत्य ने लोगों को मोहा

कोंच में गहोई महिला मंडल द्वारा संयोजित डांडिया नृत्य ने लोगों को मोहा

महिलाओं ने बढ़चढ़ के लिया हिस्सा

कोंच(जालौन)गहोई महिला मंडल शाखा कोंच द्वारा की देर शाम स्थानीय गहोई भवन में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में संयोजित डांडिया नृत्य/गरबा कर महिलाओं व युवतियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ सरोज लोहिया की अध्यक्षता में संयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा, भाजपा अध्यक्ष सुनील लोहिया, समाजसेविका ममता स्वर्णकार, विनय रूसिया अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत मेघा गुप्ता व कनिष्का नगरिया द्वारा सरस्वती वंदना कर की गयी, तदुपरांत अतिथियों का माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।निवी कनकने व सोनाली मोर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।महिला मंडल की मंत्री रजनी डेंगरे सहित महिला सदस्य रचना, मंजू लोहिया, हेमप्रभा सोनी, सुमन सेठ,आरती तरसौलिया, नीलम लोहिया, रचना रेजा,निधि अग्रवाल, अर्चना लोहिया, वंदना बहरे, छाया, स्नेहा लखेरे, दीक्षा सोनी, साक्षी गुप्ता, अंजली वर्मा, माही दुबे, आयशा गुप्ता, छवि गुप्ता, मानसी गुप्ता, श्रुति गुप्ता,प्रिंसी अग्रवाल, नैना लखेरे, स्नेहा गुप्ता, सोनाली गुप्ता आदि महिलाओं व युवतियों ने संगीत के सुरों पर डांडिया नृत्य/गरबा की शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की नयी सदस्य बनीं ज्योति सोनी, विनीता नगरिया, राखी लोहिया, रचना गुप्ता, गिरजा हूंका, आकांक्षा लोहिया, वंदना बहरे, शोभा रावत, अनीता रावत, निधि अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रजनी डेंगरे व शैली सेठ ने संयुक्त रूप से किया जबकि आभार सीमा पहारिया व आरती तरसौलिया ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र बहरे, विनोद अग्रवाल एमएससी, डॉ विनोद कुमारी, रामेश्वर कस्तवार, आरती उपाध्याय आदि उपस्थित रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूजल को बचाने के लिए अब 3 ब्लाकों के गांवों में होगी पानी पंचायत : अरोड़ा

Thu Oct 14 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 तीनों ब्लाकों के गांवों में भूजल की स्थिति का आकलन करने के लिए अधिकारी जल्द करे सर्वे। पिहोवा के 20 गांवों का किया जा चुका है सर्वे और पानी पहुंच चुका है 100 मीटर नीचे। अधिकारियों को दिए पानी बचाने के […]

You May Like

advertisement