दरगाह रज़ाकारों ने उर्स स्थल इस्लामिया मैदान का दौरा कर तैयारियां परखी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उर्स-ए-रज़वी जैसे-जैसे करीब आ है। वैसे-वैसे तैयारियां जोर पकड़ रही है। ज़िला प्रशासन अपने स्तर से और दरगाह इंतजामिया अपने स्तर से तैयारियों में जुटे है। 06 अगस्त से उर्स-ए-रज़वी का आगाज़ होगा। विश्व विख्यात उर्स की सभी रस्में शहर के इस्लामिया मैदान में अदा की जायेगीं। आज दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के निर्देश पर सय्यद आसिफ मियां के नेतृत्व में दरगाह रज़ाकारो ने उर्स स्थल इस्लामिया मैदान का दौरा कर तैयारियां परखी। दुनिया भर से आने वाले सज्जादागान व उलेमा के लिए बनने वाले अस्थाई स्टेज(मंच),वुजू खाना,कुतुबखाना,सहायता शिविर,हैंडपंप,शौचालय आदि स्थानों को देखा। सय्यद आसिफ मियां ने सभी से उर्स शुरू होने से पहले 05 अगस्त तक तैयारियां पूरी करने को कहा। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स स्थल इस्लामिया मैदान के साथ साथ दरगाह को भी सजाने-संवारने और रंगाई-पुताई का काम लगातार जारी है। वहीं दरगाह पर जायरीन के ठहरने के लिए मेहमान खाने के अलावा लंगर खाना आदि की भी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। उर्स स्थल का दौरा करने वालों में सय्यद आसिफ मियां के साथ औरंगज़ेब नूरी, नासिर कुरैशी,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,मंज़ूर रज़ा,साजिद रज़ा,सय्यद माजिद,इशरत नूरी,ज़ुहैब रज़ा,अश्मीर रज़ा,काशिफ रज़ा,इरशाद रज़ा,नईम रज़ा,अरवाज़ रज़ा,मुजाहिद बेग,हस्सान रज़ा,हाजी शकील,तनवीर रज़ा आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं सरकार द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सत्यग्रह और कमिश्नरी से अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर छात्रों के प्रति एकजुटता की गई व्यक्त

Sun Jul 26 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में नई दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई अभूतपूर्व घटनाओं तथा देशव्यापी स्तर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में नीट एवं सीबीएसई सहित विभिन्न परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement