दरगेश शर्मा : श्री ब्राह्मण सभा पंजाब रजि: के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु निष्ठा से करूँगा कार्य: दरगेश शर्मा

मोगा : 18 सितम्बर [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] आज ब्राह्मण सभा पंजाब [रजि:] की विशेष मीटिंग का अयोजन लुधियाना में अयोजन हुआ। मीटिंग की अध्यक्षता सभा के परैजीडैंट इन चीफ एडवोकेट सुरिंद्र पाल शर्मा [बठिंडा] ने की। सभा के जरनल सैकट्री बिहारी लाल सद्दी ने भगवान श्री परशुराम जी की जय घोष करते हुए सभा में उपस्थित सभी ब्रह्मदेवों एवं मातृ का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि सभा की कार्यकारिणी की अवधि समाप्त हो रही है। इस प्रकार सभा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना अनिवार्य है। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी ब्रह्मदेवों एवं मातृ नारी शक्ति से अध्यक्ष के चुनाव हेतु विचार पूछे। सभी ने दरगेश शर्मा जी को सभा का अध्यक्ष मनोनीत करने हेतु अपनी सहमति दर्ज करवाई। इस प्रकार सभा की ओर से दरगेश शर्मा जी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव पद नियुक्ति हेतु दरगेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु निष्ठा एवं कर्मठता से कार्य करेंगे। सभा की ओर से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को मिष्ठान से मुंह मीठा,अंग वस्त्र एवं पुष्प मलाएँ भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ब्राह्मण बंथु एवं मातृ नारी उपस्थित थे। सभी ने दरगेश शर्मा जी को हार्दिक शुभकामनाएँ भेंट की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय युवक की घर के अंदर मौत मामला तारुन थाना क्षेत्र के चरावा चौराहे का

Sat Sep 18 , 2021
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याअयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के चरावा बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में ननिहाल आए 12 वर्षीय युवक की घर के अंदर ही मौत हो गई मामला अभी करीब 45 मिनट का है बताया जाता है कि 12 वर्षीय मृतक युवक आशुतोष चरावा बाजार में ननिहाल में रहता […]

You May Like

advertisement