क्रीडा परिसर महाराजगंज एवं वाड्रफनगर में प्रवेश हेतु तिथि निर्धारित

10 से 13 जून तक मिलेंगे पंजीयन फॉर्म

बलरामपुर 06 जून 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी ने जानकारी दी है कि जिले के अंतर्गत विकासखण्ड बलरामपुर के महाराजगंज में संचालित शासकीय नवीन कन्या क्रीडा परिसर में नवीन 100 रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत 16 एवं 17 जून 2025 को माध्यमिक शाला व 18 एवं 19 जून को उच्चतर माध्यमिक शाला के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयन कि संपूर्ण प्रक्रिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज में होगी। इसी प्रकार विकासखण्ड वाड्रफनगर में संचालित शासकीय बालक क्रीडा परिसर में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत 16 एवं 17 जून 2025 को माध्यमिक शाला व 18 एवं 19 जून को उच्चतर माध्यमिक शाला के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयन कि संपूर्ण प्रक्रिया बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर में होगी। प्रवेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए है। साथ ही कक्षावार आयु निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए पंजीयन फॉर्म सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बलरामपुर में 10 जून से 13 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। चयन की प्रक्रिया प्रातः 07 बजे से शुरू होगी साथ ही छात्र-छात्राओं को चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा 01 फोटो लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 97558-46544 पर कार्यालयीन दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हितग्राही से संपर्क कर सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर कार्य करे मैदानी टीमबारिश से पहले ही हितग्राहियों को सामग्री एकत्र करने में मदद करें पंचायतेंउपलब्धता बढ़ाने के लिए श्रमिकों को ग्राम पंचायत में ही मिलेगा राजमिस्त्री का प्रशिक्षण

Fri Jun 6 , 2025
कोरिया, 06 जून 2025/जिला पंचायत कोरिया के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम ने ग्राम पंचायतों के सचिवों से […]

You May Like

advertisement