पिता के पदचिन्हों पर चल रही बेटी प्रियंका वर्मा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पर्यावरण सुरक्षा व जरूरतमंदों को रोटी बैंक के माध्यम से समाज को दिया संदेश।

कुरुक्षेत्र :- प्राय: जन्मदिन अथवा अन्य हर्ष के अवसर पर पर लोग अलग अलग ढंड से जन्मदिन मनाते हैं लेकिन मुझे अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही बहुत अच्छा लगता है।
यह सब संस्कार हमे अपने पिता से मिले हैं ये शब्द अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुए प्रियंका वर्मा ने कहे। आज प्रियंका वर्मा ने अपने पिता डॉ. अशोक कुमार वर्मा के साथ मिलकर सबसे पहले रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन परोसा और तत्पश्चात पौधारोपण किया। स्थान के अभाव के कारण दो गमलों में पौधे रोपित किए गए जिन्हे वे अपने घर पर रखकर उनकी देखभाल करेंगी। पिता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हमे अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व है और पश्चिमी सभ्यता को ठुकराते हुए हम लोगों को भी जागरूक करते रहते हैं। रोटी बैंक के माध्यम से अनेक लोग अपने जन्मदिन पर भोजन वितरित कर रहे हैं जो एक अच्छा संकेत है कि आज के भागदौड़ के जीवन में भी हम अपने संस्कारों को नहीं भूले।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनपुर:नौपेड़वा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किये विधायक लकी

Tue Aug 10 , 2021
श्याम बहादुर यादव जौनपुर । बख्शा। विकासखण्ड बख्शा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा में आज मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लकी यादव ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किए। ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से आने वाले तीसरी लहर में काफी मद्दत होगा । अधीक्षक जी.के.सिंह ने बताया कि विधायक जी द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement