श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर-दविंदर बजाज

श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर-दविंदर बजाज

(पंजाब) फिरोजपुर 17 मार्च 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर में 02 अप्रैल को मनाये जाने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिर के प्रधान श्री दविंदर बजाज ने बताया कि भगवान श्री हनुमान जी का भव्य स्वरूप त्यार किया जा चुका है। उनको श्री पवन बंसल परिवार की ओर से भेंट किए गए वस्त्र पहनाए गए। दविंदर बजाज ने मंदिर कमेटी की विशेष मीटिंग बुलाकर श्री हनुमान जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुबह 6:00 बजे से प्रभात फेरी अमृतवेला पर बात वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया। यह प्रभात फेरी सुबह 6:00 बजे मंदिर प्रयांगन से चलकर बाजों-गाजों के साथ शहीद उधम सिंह चौक, मालवाल रोड, मॉडल टाउन से होते हुए मंदिर प्रयांगन में संपन्न होगी। समाप्ति पर चाय, बिस्किट, पकोड़े  और समोसे का लंगर लगाया जाएगा। 5:00 बजे मंदिर प्रयाग में 11 बार श्री हनुमान जी चालीसा के पाठ पढ़े जाएंगे। उपरांत मंदिर की सत्संग कमेटी सदस्यों द्वारा संकीर्तन भी किया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से निवेदन किया गया है कि सभी श्री हनुमान जी भक्त मंदिर में उपस्थित होकर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

   इस अवसर पर दविंदर बजाज (प्रधान) पवन बंसल, विनोद नरूला, अश्विनी झांजी,  सुभाष चौधरी, अशोक कटारिया, मुलख राज कपूर, रूपलाल,मुख्य पुजारी पंडित अरुण पांडे, पुजारी मोतीराम जी भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

18 मार्च को होगा किसान दिवस का आयोजन

Tue Mar 17 , 2026
18 मार्च को होगा किसान दिवस का आयोजनबदायूँः 17 मार्च। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंउप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास भवन सभागार में माह के तृतीय बुधवार 18 मार्च 2026 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया […]

You May Like

advertisement