दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी करनाल के द्वारा ई माध्यम से विश्व हास्य दिवस धूमधाम से मनाया

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी करनाल के द्वारा ई माध्यम से विश्व हास्य दिवस धूमधाम से मनाया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

करनाल :- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी करनाल के द्वारा ई माध्यम से विश्व हास्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुषमा देवगन ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए घर पर रहकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लें और परिवार के माहौल को खुशनुमा बना कर रखें। इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. केवल कृष्ण एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षिका सीमा शर्मा ने बच्चों को हंसने की क्रियाएं बताई। डॉ. केवल कृष्ण ने कहा कि हंसने से मनुष्य का मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। हंसने से अनेक योगिक क्रियाएं जुड़ी हुई हैं। मनुष्य चिंता मुक्त रहता है और उसमें ऊर्जा का संचार होता है। जिससे कि हमारे चारों और का वातावरण अनुकूल रहता है। इस अवसर पर शिक्षिका सीमा अरोड़ा ने बच्चों को हास्य कणिकाएं सुनाई और उनको हंसने के महत्व के बारे में बताया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन फिरोजपुर के सहयोग से एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मुफ्त दूसरा करोना वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

Sun May 2 , 2021
💉😷💉😷💉😷💉डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन फिरोजपुर के सहयोग से एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मुफ्त दूसरा करोना वैक्सीनेशन कैंप आयोजित💉 02 मई फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता} डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन फिरोजपुर के सहयोग से एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दूसरा मुफ्त करोना वैक्सीनेशन कैंपस आयोजन किया गया जैसा कि हम सब जानते हैं […]

You May Like

advertisement