परिवार बच्चों के संस्कारों की प्राथमिक पाठशाला : डीसी वर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मीरगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र मीरगंज बरेली में खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार के दिशा निर्देशन में हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक डा. डी. सी. वर्मा के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में विधायक को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बुके, शॉल एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। विधायक ने बताया कि छोटे बच्चे की प्राथमिक पाठशाला उसका घर है, जो संस्कार और शिक्षा बच्चे को परिवार से मिलती है वह समाज के लिए जरूरी है । खण्ड शिक्षा अधिकारी मीरगंज , बताया कि प्राथमिक शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्री की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, उनका समन्वय बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में विज्ञान ए आर पी अरविंद गंगवार ने बताया कि बच्चे का सर्वांगीण विकास उसके परिवार से ही प्रारंभ होता है सामाजिक ए आर पी राजेश कुमार ने बताया कि छात्रों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए आईआईटी गांधीनगर के द्वारा वंडर बॉक्स के माध्यम से सीख रहे हैं। इसी प्रकार से ए आर पी हिंदी पूनम देवी एवं ए आर पी सचिन मुरारी शर्मा द्वारा भी अपने अपने विचार व्यक्त किए गया। कार्यक्रम में नोडल संकुल शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि बालक का विकास का अधिकतम विकास 3 से 6 वर्ष की आयु तक पूरा हो जाता है, नोडल संजीव कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बिंदुओं को बताया। साथ ही साथ अन्य सभी नोडल संकुल शिक्षकों द्वारा भी विचार प्रस्तुत किए। माननीय विधायक महोदय द्वारा निपुण बालक एवं उपस्थित नोडल संकुल शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये साथ ही साथ संविलियत विद्यालय चुरई दलपतपुर के बच्चों को भी पुरस्कार स्वरूप धनराशि भी । इस प्रदान की गई ।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर रामबेटी,सर्वेश गंगवार, रमेश मौर्य आकाश, सक्सेना ,अरविंद गंगवार, तेज बहादुर,सतेंद्र कुमार, तेजपाल, संतोष गंगवार, घनश्याम शर्मा, अरविंद शर्मा,धन सिंह, देवेंद्र सिंह,बालेश्वर पाठक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के द्वारा मीरगंज में निकाली गई कलश यात्रा

Fri Mar 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार बरेली के द्वारा आज मीरगंज नगर क्षेत्र में ज्योति कलश यात्रा का भव्य दिव्य स्वागत किया गया। गायत्री परिवार की बहनों ने शंख ध्वनि एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। मंगल कलश यात्रा का नगर क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement