सीपी परिसर में नेत्र जांच शिविर आयोजित : डीसीपी हिमाद्री कौशिक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

फरीदाबाद,16 अप्रैल :
पुलिस कर्मचारियों की सख्त ड्युटियों के मद्देनजर विभाग अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग है। 16 अप्रैल को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21सी फरीदाबाद में नेत्र जांच शिवर का आयोजन कराया गया। इस दौरान 75 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 अप्रैल को सेंटर फॉर साइट क्लिनिक सेक्टर 16 की टीम द्वारा कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21सी फरीदाबाद में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिवर का आयोजन किया गया। 6 सदस्यों की टीम नेत्र जांच यंत्रों से सुसज्जित बस के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। जिनके द्वारा कार्यालय में नियुक्त 75 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। लगभग सभी कर्मचारियों की आंखें स्वस्थ पाई गई। हिमाद्री कौशिक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय में शिविर का लाभ उठाया और अपनी आंखों की जांच कराई।
पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने कहा कि कर्मचारी लगातार ड्युटियां करते हैं, जिस कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समय-समय पर विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया जाकर कर्मचारी की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर कराया जाता है। बृहस्पतिवार, 16 अप्रैल को भी कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21सी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कराया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव 19 व 20 अप्रैल क

Fri Apr 17 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन, परिक्रमा मार्ग- बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अक्षय तृतीया के अवसर में द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव 19 व 20 अप्रैल 2026 पर्यन्त संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य अत्यंत श्रद्धा एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement