उत्तराखंड: कालसी के गाड़ खड्डा में मिला युवक का शव,

वी वी न्यूज

देहरादून : देहरादून में कालसी तहसील क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र समाल्टा में खड्ड से एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित मौका गाड खड्ड में चारा पत्ती लेने गए लोगों ने एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा को दी।

राजस्व उप निरीक्षक फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें लॉक लगा हुआ है। एसडीएम हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हत्या समेत सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नेगी दा बोले बढ़ते चलो, अब ये संघर्ष रुकना नहीं चाहिए,

Fri Dec 29 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून : मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के सदस्यों ने आज गढ़रत्न, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात कर 24 दिसंबर को हुई सफल महारैली के लिए आभार जताया। सदस्यों ने देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सदस्यों ने 24 दिसंबर को हुई महारैली […]

You May Like

advertisement