मिर्ज़ापुर :
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव
पूर्वांचल ब्यूरो
क्षेत्र के कनौही राजा गांव के कुएं में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय मनोज दुबे का शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अमहा माफी गांव के मनोज दुबे पुत्र स्व. श्यामसखा दुबे शनिवार की देर रात अपने कनौही राजा गांव में आयोजित निमंत्रण में गए थे। देर रात तक जब मनोज वापस नहीं आए तो स्वजन उनको खोजने के लिए निकल पड़े। रविवार को भी खोजते रहे लेकिन उनका कहीं अता पता नहीं चला। सोमवार की सुबह कनौही राजा के ग्रामीणों ने देखा कि कुएं में शव उतराया है तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक मनोज के दो पुत्र बड़ा 14 वर्ष और छोटा पुत्र का नौ वर्ष का है।