बरेली:सीबीगंज थाना क्षेत्र में बरेली- रामपुर हाईवे किनारे एक अज्ञात का मिला शव, फैली सनसनी नहीं हो सकी शिनाख्त जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में बरेली-रामपुर हाईवे किनारे एक अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पुलिस ने छानबीन के बाद मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना थाना सीबीगंज क्षेत्र के बरेली-रामपुर हाईवे किनारे एक ईंट भट्ठा के समीप की है। बताया जाता है कि शाम करीब 6 बजे कुछ राहगीर शौच आदि करने के लिए हाईवे किनारे नीचे झाड़ियां की तरफ गए। तो उन्होंने देखा कि एक करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव जिससे कि दुर्गंध आ रही थी वहां पड़ा था। सभी तुरंत दौड़कर वापस हाईवे पर पहुंचे और दुकान पर खड़े होकर शव मिलने की चर्चा करने लगे। वहां मौजूद दुकानदार ने उक्त लोगों से जानकारी करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर थाना सीबीगंज इंस्पेक्टर राजबली सिंह इंस्पेक्टर क्राइम उत्तम कुमार परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज संदेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मृतक सफेद सैंडो बनियान पहना हुआ है। वहीं उसकी लोअर थोड़ी दूरी पर शव के ही पास पड़ी थी। उसका शरीर भी नीला पड़ गया था। उसके नाक से खून निकल रहा था। जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। बाएं हाथ में मृतक के एक काला धागा बंधा है। देखने से प्रतीत होता है कि शव करीब दो दिन पुराना है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं सीबीगंज इंस्पेक्टर राज बली सिंह ने मुताबिक झाड़ियां में अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसकी मृत्यु कैसे हुई है और कितने समय पहले हुई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली :नई बस्ती में एक विधवा के घर पर हुई लाखों की चोरी। चोर लाखों के जेवर नगद रुपये लेकर हुए फरार

Sat Aug 31 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कस्बे में एक विधवा के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, चोर विधवा के घर से 1 लाख 25 हजार रुपए नकद और करीब 2 लाख से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात खाना बनाने का बड़ा गैस […]

You May Like

Breaking News

advertisement