बहगुल नदी में दूसरे दिन मिला डूबे किशोर का शव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव से एक दुखद भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पनवडिया गांव के पास वह रही बहगुल नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पनवडिया के पास वह रही बहगुल नदी में चार बच्चे नहाने गए थे। नहाते समय बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद विकास एवं अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर दीपक, विपिन और बॉबी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चौथा उनका साथी प्रवीन पुत्र नन्हे निवासी रहपुरा जागीर पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। और सूचना मिलते ही मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी घटना स्थल पर पहुंचे, और उसके बाद एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू कराया गया। रविवार देर रात तक चलाए गए अभियान में प्रवीन का कोई पता नहीं चल सका। हालांकि दुसरे दिन यानी सोमवार सुबह प्रवीन का शव घटनास्थल से लगभग मात्र तीन किलोमीटर दूर उतरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि पानी में अधिक समय तक रहने के कारण शव फूलकर ऊपर आ गया और बहते हुए आगे निकल गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक प्रवीन की मां उषा देवी पिता नन्हेंलाल एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रहपुरा जागीर गांव निवासी नन्हें लाल के पांच बच्चे हैं जिसमें मृतक प्रवीन सबसे छोटा था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ शिकायती पत्र देकर सरकारी निधि गवन व आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांचकर कार्यवाही करने की मांग की

Tue Mar 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को शिकायती पत्र देकर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ रामपुर जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी निधि गवन के साथ वित्तीय अनिमत्ताओं में दोषी सिद्ध […]

You May Like

advertisement