फंदे पर लटकता मिला सिपाही का शव , मचा हड़कंप
✍️, कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। छिबरामऊ न्यायालय भवन के पीछे फंदे पर झूमता सिपाही का शब देखे जाने से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छिबरामऊ तहसील परिसर के न्यायालय भवन मे सुरक्षा में तैनात सिपाही ने किन्ही कारणों से संदीप लटक कर जान दी। सिपाही विष्णु मूल रूप से जनपद मथुरा का निवासी है। वह छिबरामऊ के न्यायालय में सुरक्षा के पद पर तैनात था। प्रतिदिन की तरह आज भी ड्यूटी पर पहुंचा था। थोड़ी देर बाद अचानक ओझल हो गया। न्यायालय भवन के पीछे पेड़ पर फंदे से लटकता देखे जाने से हड़कंप मच गया। वही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाही के शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही इसकी सूचना उसके घर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार मे चीख-पुकार मच गई। विष्णु की पांच माह पहले सगाई हुई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शब को देखते ही कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा करने की बात कही।