शंखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

शंखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की शंखा नदी में मंगलवार दोपहर ने एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक किसी ने भी पहचान नहीं की।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव की स्थिति देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह चार-पांच दिन पुराना है। संभवतः यह शव किसी अन्य स्थान से बहकर यहाँ आया है। फिलहाल महिला उम्र लगभग 55 बर्ष की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। जांच-पड़ताल जारी है ताकि जल्द से जल्द महिला की पहचान कर परिजनों से संपर्क किया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गायब चल रहे हिमांशू मिश्रा का शव संदिग्ध हालत में खाई में घने पेड़ों के बीच से किया बरामद , जांच में जुटी पुलिस

Wed Sep 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी हाइवे पर रहपुरा अंडरपास से कुछ दूरी पर लिंक रोड किनारे खाई में मौजूद घने पेड़ो के बीच बीती रात नौ बजे से गायब चल रहे हिमांशु मिश्रा का शब संदिग्ध हालत में पुलिस ने बरामद किया है।सिर पर चोटों के निशान […]

You May Like

advertisement