बरेली में धारदार हथियार से युवक की हत्या दरवाजे पर खून से लथपथ मिला शव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा थाना में एक युवक की धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह पीड़ित का भाई उसके दरवाजे से गुजरा तो देखा कि उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
भोजीपुर क्षेत्र के गांव घोर समसपुर निवासी 35 वर्षीय इकबाल बुधवार शाम शहनाज के साथ ससुराल खानपुर से लौटा था। पत्नी से बात करने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। देर रात किसी अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया, जिसके बाद कुछ लोग उन्हें घर के दरवाजे पर बुलाकर उन पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिससे इकबाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
मृतक इकबाल का भाई गुरुवार सुबह जानवरों का चारा लेने निकला, तो उसने इकबाल का शव दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस उसको कॉल करने वाले नंबर की डिटेल खंगाल रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोडवेज और ईको भिड़ंत में दो की मौत, कई भीर घायल

Fri Jan 31 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : छ्पीलीभीत हाईवे पर सवारियों से भरी एक ईको कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों जररूर श्रझचं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ईको कार चालक […]

You May Like

advertisement